कमरे के टाल के ऊपर बैठा गोल्डन प्रजाति का उल्लू।
- फोटो : amarujala
तेज गर्मी और प्यास से बेहाल एक उल्लू पानी की तलाश में एक मकान में जा घुसा। घरवालों पकड़ लिया। मोहल्ला अशोक नगर उत्तरी (टीचर कालोनी) निवासी ओमप्रकाश सचान के मकान में एक विचित्र पक्षी अचानक उड़ता हुआ आया और पानी के बर्तन पर झपट्टा मारकर बैठ गया।
पानी पीने के बाद वह उड़ने को हुआ तो घरवालों ने कमरे का दरवाजा बंद करके उसे घेर लिया। आस्तिक मुनि इंटर कालेज (कोरियां) में शिक्षक संजय तिवारी ने बताया कि ओमप्रकाश सचान के घर में मिला पक्षी गोल्डन प्रजाति का उल्लू है। बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का पक्षी है।