कस्बे में दिन भर दुर्गा मूर्ति विसर्जन की धूम रही। माता के जयकाराें के साथ गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन यात्राओं में भक्ति गीतों पर लोग थिरकते रहे। मूर्तियां यमुना नदी के कालपी घाट ले जाई गई।
गुरुवार को दोपहर 11 बजे मौहर माता मंदिर में दुर्गा मूर्ति का पूजन किया गया। इसके बाद विसर्जन यात्रा कस्बे में धूमधाम से निकाली गई। लोग जमकर माता के जयकारे लगाते रहे। रंग गुलाल से भक्त सराबोर रहे। रास्ते प्रसाद वितरण भी किया जाता रहा।
वहीं टाकीज गली, बाल्मीकि नगर, अंबेडकर नगर, मीरपुर प्रथम, मीरपुर द्वितीय, शास्त्रीनगर में रखी गई दुर्गा मूर्तियों की धूमधाम से विसर्जन यात्रा कस्बे के मेन रोड से निकाली गई। भोगनीपुर होकर यमुना नदी के कालपी ले जाया गया। सभी जगह प्रसाद वितरण कराया गया।
विर्सजन यात्रा में हरिकृष्ण गौड़, राजीव कुमार, प्रेमसिंह यादव, अतुल सचान, राहुल कमार, कपिल कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं मूसानगर स्थित बाजार में रखी मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से यमुना नदी के मनकी घाट पर किया गया।