फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय की गरिमा ने किया जिला टॉप

Sun, 22 May 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र आगे रहे। हालांकि जिला टॉपर छात्र रही। दूसरे व तीसरे स्थान पर छात्रों का ही कब्जा रहा। वहीं टॉप-20 सूची में 12 छात्र व 8 छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराया। केंद्रीय विद्यालय की तुलना में जवाहर नवोदय विद्यालय भारी पड़ा। टाप ट्वेंटी में 19 छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय की शामिल हैं, जबकि एक छात्रा ने इस सूची में शामिल होकर केंद्रीय विद्यालय की लाज रखी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद रिजल्ट घोषित होते ही जिले के केंद्रीय व जवाहर नवोदय विद्यालय में स्टाफ की चहलकदमी शुरू हो गई। गर्मी की छुट्टी होने से छात्र-छात्राएं अपने घर चली गई थी। ऐसे में टीचिंग व शिक्षणेत्तर स्टाफ ने ही रिजल्ट को लेकर खुशियां मनाईं।

इसके बाद फोन करके छात्र-छात्राओं को जनपद व विद्यालय स्तर पर आने वाली पोजीशन के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य खुद डटे रहे। उन्होंने बताया कि इस बार शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की है। विज्ञान विषय में कालेज स्तर पर ज्योति सचान ने सर्वाधिक 393 व कामर्स विषय में अद्विता सिंह ने सर्वाधिक 425 अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। नवोदय व केंद्रीय विद्यालय दोनों का ही इंटर का रिजल्ट इस साल शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें