फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ आज पधारेंगे गणपति

Mon, 05 Sep 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मूर्तियों को अंतिम रूप देता मूर्तिकार प्रेम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले भर में गणेश महोत्सव आयोजन की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दे दिया गया। पूरे दिन आयोजन स्थलों पर पंडालों की सजावट व मंच पर मूर्ति स्थापित करने की कवायद चलती रही। रंगबिरंगी झालरों से कार्यक्रम स्थल की सजावट भी की गई है।
विज्ञापन



अकबरपुर में रामलीला मैदान अयोध्यापुरी, नयागंज में गौरीशंकर मंदिर में गणेश महोत्सव शुरू होगा। सुबह वेद मंत्रोच्चार के बाद पूजा अर्चना की जाएगी। आयोजनकर्ता ब्रहम कुमार द्विवेदी व उमेश सविता ने बताया कि रामलीला मैदान पर पांडाल बनाया गया है।


श्रद्धालुओं के बैठने का इंतजाम भी किया गया है। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए पांडाल व स्टेज को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रविवार को पूरे दिन मूर्तिकार भगवान गणपति की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। डेरापुर निवासी मूर्तिकार प्रेम ने बताया कि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी गणपति भगवान की मूर्तियां ले गए हैं। गांवों में भी जगह-जगह गणेश महोत्सव होंगे।
विज्ञापन




धर्मगढ़ मंदिर में 10 दिन चलेगा महोत्सव- रसूलाबाद स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर में 5 सितंबर से 15 सितंबर तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा।



गजानन सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पांच सितंबर को सर्वप्रथम गजानन भगवान की मूर्ति की वेद मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की जाएगी। पूजन के बाद महाआरती होगी। रोजाना गणेश पुराण की कथा सुनाई जाएगी। समापन वाले दिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।


रूरा में दुर्गा मंदिर व बाजार में विराजेंगे गजानन महाराज- रूरा। जय मां दुर्गा नवयुवक सेवा समिति की ओर से रूरा कसबे में द्वितीय गणेश महोत्सव का आयोजन कसबे के दुर्गा मंदिर में होगा। इसके अलावा आदर्श सामाजिक युवा मंडल की ओर से बाजार वार्ड में भव्य गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। रविवार को पूरे दिन पांडाल सजाने व मूर्ति स्थापना का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें