नानामउ गांव का निरीक्षण करते अफसर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर विकास खंड क्षेत्र के गंगा नदी तट पर बसे नानामउ गांव का मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायतराज अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर गांव के स्वच्छता परखी। अधिकारियों ने कई ग्रामीणों से गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित शौचालय के निर्माण की अपील भी की।
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद और जिला पंचायत राज अधिकारी डा0 गिरीश चंद्र शाहू ने नानामउ गांव पहुंचे और सच्चाई परखने लगे। कई ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण की राशि लेने के बाद भी शौचालय निर्माण न करने की जानकारी पर अफसरों ने
बीडीओ बिल्हौर आलोक पांडे से ऐसे लोगों की सूची तैयार एक सप्ताह में शौचालय निर्माण कराने की नोटिस जारी करने और नोटिस के बाद भी शौचालय निर्माण न होने की दशा में पंचायतराज अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाई के आदेश दिए। इसके साथ-साथ अधिकारियों ने ग्रामीणों से सफाईकर्मी के बारे में भी पूछा तो बताया कि सफाई कर्मी आज तक साफ-सफाई के लिए नहीं पहुंचा है इस पर सीडीओ ने बीडीओ को सफाईकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए।