फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोग जख्मी

Fri, 01 Jan 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे में एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी के डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


इलाके में गुरुवार की सुबह घना कोहरा मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बना। पहली घटना सुबह आठ बजे नोनहा नर्सिंग मार्ग पर हुई।

बाइक से ड्यूटी पर जा रहे फैक्ट्री कर्मी नोनहा गांव निवासी ओमजी अग्निहोत्री व एक अन्य कर्मी को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों फैक्ट्री कर्मी घायल हो गए। बताया गया है कि बाइक सवार ने हेलमेट पहने रखा था।

दूसरी घटना बंदीमाता मार्ग पर त्रिलोकपुर गांव के सामने सुबह नौ बजे हुई। जहां गबड़हा गांव निवासी आलोक की बाइक में स्कूल वैन ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरी घटना बिल्हौर-मकनपुर मार्ग पर हुई। ढुलमऊ गांव निवासी अजीत कुमार यादव गुरुवार सुबह 11 बजे बाइक से आ रहे थे। देवहा मोड़ के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अजीत घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने अजीत को कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों की माने तो बाइक चलाने के दौरान अजीत ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें