फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत, आठ घायल

Tue, 05 Dec 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त फॉर्चुनर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेरापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात और मंगलवार को हुए अलग अलग हादसों में मां-बेटी समेत चार की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाएं बलहरामऊ व कांधी गांव के पास हाईवे पर हुईं। वहीं, हादसे के बाद हुए हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन



शार्टकट के चक्कर में गई बाइक सवार मां-बेटी की जान
मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामसखी, बेटी शुभांजला दामाद सुशील संग बाइक से मंगलवार की सुअल बरौर के बरवां गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे। बलहरामऊ गांव के पास हाईवे पर शार्टकट के चक्कर में सुशील ने गलत दिशा से बाइक निकालने की कोशिश की, तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्चूनर से बाइक मेें टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिसमें रामसखी (45)और शुभांजला (32) की मौके पर मौत हो गई। जबकि, सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। हादसे की सूचना पाकर परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस कर्मियोें को शव उठाने से रोक दिया। बवाल की आशंका के चलते कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे बाद शवों को पोस्टमार्टम भेजा जा सका। थानाध्यक्ष महिपत सिंह गौर का कहना है कि चालक चरन जीत सिंह को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।

डिवाइडर से टकराकर कारें भिड़ीं, दो मरे
सोमवार देर रात जालौन के दमरस निवासी जयकरन सिंह भदौरिया साथी रज्जन तिवारी, उत्तम सिंह और विनोद के साथ वैगन आर से रूरा शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।  हाईवे पर कांधी गांव के पास उनकी वैगन आर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर विपरीत दिशा में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी वैगन आर टकरा गई। हादसे में जयकरन(45) की मौके मौत पर हो गई। जबकि, रज्जन तिवारी, उत्तम सिंह और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य कार सवार कानपुर के काकादेव के रानीगंज निवासी अनिल शर्मा और उनकी पत्नी रश्मि, बेटा निशांत, चचेरे भाई अरविंद और उनकी पत्नी सीमा जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज दौरान अनिल शर्मा (43) की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक महीपत सिंह गौर का कहना है कि भाई जगजीत की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें