फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल रखवाली को गए युवक का मिला शव

Mon, 13 Feb 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा मवेशियों से फसल की रखवाली करने गए युवक का शव रविवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में रेलवे लाइन पर मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। उधर, स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


कसबे के खानपुर चैन गांव निवासी मनीष (25) पुत्र स्व. मदन सिंह शनिवार की रेलवे लाइन पार स्थित खेतों में गेहूं फसल की आवारा मवेशियों से रखवाली करने गया था। रातभर खोजबीन हुई लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह खानपुरवा फाटक के गेटमैन सैय्यद ने

ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना दी। मनीष के शव मिलने की सूचना मिली तो ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे।
मृतक का भाई सूर्यवीर सिंह मौके पर पहुंचा और उसने मृतक की शिनाख्त भाई मनीष के रूप की। भाई ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार खेतों की रखवाली के लिए मनीष रात 11 बजे वह खेतों पर गया था। सुबह शव मिला है। 
विज्ञापन


दरोगा आरके गंगवार ने बताया कि मृतक के सर व शरीर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी। उसकी मौत की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें