फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला किसान का शव

Mon, 05 Mar 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फोटो- 04 जीटीआरपी 12- घटनास्थल के पास जमा भीड़ और परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस चौकी साढ़ के गाजीपुर (चतुरीखेड़ा) गांव के बाहर पुराने कुएं में एक किसान का शव पानी में तैरता मिला। वह बीते 12 दिनों से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन करने में जुटे थे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव निवासी खुशीलाल पाल (40) 21 फरवरी को घर से खेतों पर गया था। दोपहर में उसकी पत्नी छिद्दी उसे खाना खिलाकर घर लौट आई। इधर, शाम तक
खुशीलाल घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पता न चलने पर पुलिस चौकी साढ़ में भी सूचना दी गई।

इधर, रविवार की सुबह गांव के कुछ लड़के खुशीलाल के खेतों के पास स्थित कुएं के आसपास बेर तोड़ रहे थे। तभी वहां उठ रही दुर्गंध से परेशान होकर उन्होंने कुएं में झांककर देखा। कुएं के भीतर पानी में किसी की लाश तैर रही थी। लड़कों ने इसकी सूचना गांववालों को दी। जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर
पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुएं के भीतर पड़े शव को बाहर निकाला। शव गांव के खुशीलाल पाल का था। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

साढ़ चौकी इंचार्ज कृष्णलाल पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का अनुमान है कि खुशीलाल पाल बेर तोड़ते वक्त पैर फिसल जाने से पुराने कुएं में जा गिरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हुई। खुशीलाल की मौत से पत्नी छिद्दी देवी के साथ ही उसके बच्चों प्रीती, अरविंद, देवेंद्र और पंकज का रो-रोकर हाल-बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें