फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा-गलन बरकरार, लोग कंपकंपाए

Wed, 10 Jan 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए अलाव तपाते ग्रामीण।
विज्ञापन
कानपुर देहात। अधिकतम तापमान गिरने से सोमवार को खिली धूप के बाद घने कोहरे ने गलन बढ़ा दी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। खेतों में पानी लगाए किसान अलाव तपाते दिखे। वहीं, दोपहर बाद खिली धूप ने राहत दी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कोहरे ने पांव जमाए तो दोपहिया व चौपहिया वाहनों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। सड़क पर चलने वाले वाहन लाइट जलाकर चलने को विवश हुए। सुबह कोहरे के कारण 50 मीटर देख पाना भी मुश्किल हो गया था। गलन बढ़ने से लोग घरों में जा दुबके।

कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे से दृश्यता कम होने पर सड़कों पर हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंगते दिखे। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप खिली तो ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


महिलाएं व बच्चे घर की छतों पर बैठकर धूप सेंकती रही। वहीं पुरुष दुकानों के बाहर व खुले मैदानों पर खिली धूप का आनंद लेेते रहे। शाम होते ही कोहरा और गलन बढ़ती देख लोग घरों में जा दुबके। शाम 7 बजे के बाद सड़कों व बाजार में सन्नाटा होने लगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 48 घंटों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें