फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को दिए पांच लाख रुपये

Tue, 11 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहायता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित लखनऊ रैली में शामिल होने गईं लालचंद्रपुर गांव निवासी सतरूपा (50) की मौत के बाद बसपा राज्‍य सभ्‍ाा सांसद अशोक सिद्धार्थ, जोनल कोआर्डीनेटर तिलकचंद्र अहिरवार, अकबरपुर विधानसभा प्रभारी सतीश शुक्ला, सिकंदरा प्रभारी महेंद्र कटियार ने मृतका के परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। आर्यनगर कानपुर के बसपा नेता अब्दुल हमीद ने अलग से 50 हजार रुपये की सहायता दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामबाबू गौतम, धर्मपाल भदौरिया, निर्मल तिवारी, मुकेश कठेरिया, जगराम संखवार, अशोक पाल, जिला महासचिव स्वतंत्र पासी, सुभाष संखवार सहित बड़ी संख्या में बसपाई मौजूद रहे। वहीं सोमवार को परिजनों ने सतरूपा का गांव में ही अंतिम संस्कार कराया। बताते चलें कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में शामिल होने गई सतरूपा सरोजनी नगर में सड़क पार करते समय प्राईवेट बस ने टक्कर मार दी थी। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें