फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से पांच लाख के जेवर

Mon, 13 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णोनगर मे शनिवार रात चोरों ने घर में घुसकर करीब पांच लाख रुपये की ज्वैलरी और तीस हजार रुपये की नकदी पार कर दी। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


निजी ऑटो मोबाइल एजेंसी में कार्यरत मोहित कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बिजली चली गई थी। इसके चलते वह पत्नी नेहा, मां राजेश्वरी, बहन राधा के साथ छत पर सोने चले गए। इसी बीच चोर छत के रास्ते कमरों के अंदर पहुंच गए।

पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी में रखे तीस हजार रुपये, चार सोने की चेन, दो झाले, आधा दर्जन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ी और एक हार आदि सोने के आभूषण ले गए। चोर कपड़ों में रखे एक हजार रुपये भी बटोर ले गए । इंस्पेक्टर अमर पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वैष्णो नगर मोहल्ला में शनिवार रात हुई चोरी में भी चोर सिर्फ सोने के आभूषण ही ले गए। चांदी का सामान समेत अन्य आभूषणों चोरों ने छुआ तक नहीं। बता दे कुछ दिन पहले कसबे के ही बलराम नगर मोहल्ले में  फौजी के घर घुसे  चोरों ने सोने के ही आभूषणों पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें