फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच फायरिंग, मारपीट

Wed, 06 Jun 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे ओम सिंह व उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रसूलाबाद के रतनपुर गांव में चुनावी रंजिश में मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच फायरिंग होने के साथ मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।   
विज्ञापन


रतनपुर गांव के ग्राम प्रधान पति ओम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को तिराहे पर मौजूद था। इसी दौरान अवध नरेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह, गणेश सिंह व सूरज सिंह लाइसेंसी रायफल व रिवाल्वर लेकर मौके पर आ गए और उसके समर्थक मोहित सिंह से गाली- गलौज कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर अवध नरेश ने उसके ऊपर गोली चला दी। वहीं पीछे खड़े गणेश सिंह ने भी रायफल से दो फायर कर दिए, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।  बचाने आए चुन्नू खान को रिवाल्वर की बट मारकर घायल कर दिया। बता दें कि

वहीं पूर्व प्रधान अवध नरेश का आरोप है कि रतनपुर तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान चुनावी रंजिश के चलते ओम सिंह, उसका भाई सुमित, गांव के रोहित व मोहित मौके पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया और राड मारकर घायल कर दिया। अवध नरेश ने उक्त लोगों के खिलाफ  तहरीर दी है। बता दें कि प्रधानी के चुनाव में ओम सिंह की पत्नी सुषमा देवी ने ज्ञानवती पत्नी अवध नरेश सिंह को हराया था। इसी के चलते अवध नरेश रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि ओम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के अवध नरेश सिंह ने भी फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें