-सबलपुर गांव में आग से जलकर खाक हुआ पशुबाड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
कसबे के सबलपुर गांव में शुक्रवार की देररात पशुबाड़े में आग लगने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। आग से किसान को हजारों की क्षति हुई है। लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर डेरापुर तहसील भेजी है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी गंगाराम पुत्र काशी ने अपने घर के सामने मवेशी बांधने के लिए बाड़ा बना रखा है। शुक्रवार की रात वह घर में सो रहा था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पशुबाड़े से आग की लपटे उठने लगी। आनन फानन में आग बुझाने के लिए लोग गए, तब तक बाड़े में बंधी एक भैंस व दो बकरियों की जलकर मौत हो गई।
लेखपाल लाखन सिंह ने बताया कि आग से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील डेरापुर भेजी जा रही है। तहसीलदार डेरापुर राजीव उपाध्याय ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर अग्नि पीड़ित को सहायता दी जाएगी।