फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, गृहस्थी जली

Sat, 21 Jan 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अाआग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव के एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच गृहस्थी के सारे सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


मीनापुर निवासी कालका प्रसाद कठेरिया की विधवा चिरौंजादेवी ने बताया कि पुत्र सुरेश की पत्नी का निधन हो गया था। उसके दोनों बच्चे और उनके साथ रहते हैं।

उसकी विवाहित पुत्रियां शिवदेवी व सुनीता भी आई थीं। इसी दौरान सुरेश से कहासुनी होने पर रात में सभी लोग पड़ोसी के घर सोने चले गए थे। तभी शुक्रवार को भोर पहर घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें