फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटियापुर सबस्टेशन में लगी आग, तीन फीडर फुंके 

Wed, 20 Sep 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
जटियापुर सबस्टेशन में जली मशीनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के जटियापुर सबस्टेशन में मंगलवार को भोर पहर आग लग गई। इससे तीन फीडरों की मशीनें जलकर ध्वस्त हो गईं। उनसे जुड़े करीब एक सैकड़ा गांवों की बिजली गुल हो गई। वहीं विभागीय कर्मियों के अनुसार व्यवस्था पटरी पर आने और बिजली आपूर्ति शुरू होने में चार दिन का समय लग सकता है। 
विज्ञापन


मंगलवार को भोर पहर सबस्टेशन से आग की लपटें उठते देख मार्निंग वॉकर्स ने सो रहे विद्युत कर्मियों को जगाया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच इनकमिंग मशीन से शुरू हुई आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते वितरण मशीनें भी आग की चपेट में आ गईं। धरमपुर, मंगलपुर व वहबलपुर फीडरों की मशीनें पूरी तरह जल गईं।

अवर अभियंता लव कुमार वर्मा ने बताया कि वह मौके पर नहीं थे। विद्युतकर्मी महेश कुमार ने उनको सूचना दी थी। बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया गया है। विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने में चार दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें