फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता 315 स्कूलों पर होगी एफआईआर

Thu, 20 Jul 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने जा रहे हैं। बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विभाग ने जिले के सभी दस ब्लाकों में फिलहाल 315 फर्जी स्कूल चिह्नित किए हैं। जबकि, यह आंकड़ा अभी ज्यादा हो सकता है। कई ऐसे फर्जी विद्यालय हैं, जिनके नाम विभागीय सूची में नहीं हैं।  
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बीते दिनों बिना मान्यता के स्कूल संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शासन की सख्ती के बाद जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बिना मान्यता विद्यालयों को चिह्नित करने का काम शुरू हुआ। जिले के 10 विकास खंडों में बिना मान्यता के 315 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। इसमें मैथा ब्लाक में 13, रसूलाबाद में 14, राजपुर में 23, संदलपुर में 27, सरवनखेड़ा में 58, अकबरपुर में 46, अमरौधा 64, मलासा में 39, डेरापुर में 17 एवं झींझक में 14 विद्यालय हैं। विभाग इन विद्यालयों के संचालकों को पहले ही नोटिस जारी करके इनका संचालन बंद करने की हिदायत दे चुका है, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। जनपद में अभी भी बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से चल रहा है।
इधर, शासन की सख्ती को देखते हुए विभागीय अफसर अपने खिलाफ करवाई से बचने के लिए कठोर कार्रवाई का मन बना चुके हैं।


बिना मान्यता के स्कूल संचालकों को नोटिस हर वर्ष जारी किया जाता है, लेकिन संचालक उस नोटिस पर ध्यान नहीं देते हैं। इस बार कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इससे चिह्नित स्कूल संचालकों पर एक लाख रुपये का जुर्माना व एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। - पवन कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें