फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 22 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के चितौली गांव में आर्थिक तंगी और सूखे की मार से परेशान होकर एक किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर बम्हौरी गांव के पास मिला।  तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



देवनरायन उर्फ छंगू साहू (45) पुत्र स्व. राजाराम के परिवार में पत्नी कुसमा, बेटे अंशू (17), ललित (12) और बेटी क्षमा (8) के अलावा बूढ़ी मां मैकी देवी हैं। छंगू के नाम मात्र एक बीघा कृषि भूमि है, जिसके चलते वह गांव के संपन्न किसानों के खेत बटाईदारी पर लेकर खेती करता था। बीते तीन सालों से मौसम की मार से खेतों में खाने भर को भी अनाज पैदा नहीं हो रहा था।


 बुधवार की शाम छंगू खाना खाने बैठा तो घर में कुछ न होने से पत्नी ने सूखी रोटी और नमक खाने को दिया। यह देख वह किसी तरह से एक रोटी खाने के बाद सोने चला गया। रात में किसी समय वह घर से निकल गया। सुबह उसकी लाश बम्हौरी गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली।
विज्ञापन


उसने भोर किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गांव के संजीव तिवारी और दिलीप कुमार साहू ने बताया कि छंगू का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। 


सजेती थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि छंगू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि घर की बदहाल स्थिति देख छंगू काफी दिनों से अवसादग्रस्त चल रहा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें