फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे का काम अधूरा, टोल टैक्स पड़ेगा पूरा

Fri, 19 Jan 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन अरौल टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 19 जनवरी की मध्य रात्रि से टोल टैक्स तो शुरू हो जाएगा लेकिन एक्सप्रेस-वे पर तैयारियां आधी-अधूरी हैं। एक्सप्रेस-वे के किनारे न रेस्टोरेंट बने और न होटल। कई जगह पर बैरीकेडिंग टूटने से जानवर भी सड़क  पर आ जाते हैं। पिछले एक महीने में बिल्हौर क्षेत्र में पड़ने वाले एक्सप्रेस-वे के हिस्से में 5 वाहन हादसे हो चुके हैं। पिछले हफ्ते हुए हादसे में विदेशी चार नागरिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर बिल्हौर क्षेत्र के अरौल कस्बे में टोल-टैक्स बनाया गया है, हालांकि अभी वहां कार्य जारी है। हाइवे के आसपास तारबंदी की गई है। देख-रेख के अभाव में कई स्थानों पर तार टूटने से लोग आसानी से हाइवे पार करते रहते हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर गूजेपुर गांव के पास बन रहा रेस्टोरेंट और फाइव स्टार होटल के निर्माण में कम से कम एक वर्ष का समय लगेगा। दुर्घटनाओं में घायल होने वाले वाहन सवारों के लिए टोल के आसपास प्राथमिक स्तर के चिकित्सालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। चिकित्सालय का निर्माण भी अभी जारी है। एक्सप्रेस-वे के कई स्थानों पर खुदाई और खंभे आदि के लगाने से वाहन सवार खासी दिक्कतें हो रही हैं।

एक्सप्रेस वे पर पड़ी निर्माण सामग्री और पशु बने समस्या
बिल्हौर क्षेत्र में कन्नौज और बांगरमऊ उन्नाव के बीच कई स्थानों पर एक्सप्रेस-वे की बैरीकेडिंग टूटी होने से आवारा पशु अक्सर हाइवे से गुजर रहे वाहन सवारों को दुर्घटना का सबब बनने हैं। रात के समय सबसे ज्यादा समस्या आ रही है, जब एकाएक तेज रफ्तार चल रहे वाहनों के आगे पशु दौड़ने लगते हैं। उधर, कई स्थानों पर यूपीडा का काम जारी है। उनकी निर्माण सामग्री सड़क पर फैली रहती है।
विज्ञापन


पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं
बिल्हौर। टोल-टैक्स की वसूली के लिए शासन से आदेश जारी हो गए हैं, लेकिन एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों और उनमें सवार लोगों के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी चीजों की व्यवस्था नहीं की गई है। बिल्हौर के अरौल जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि वह लोग खुले में शौच आदि को जाते हैं। प्रशासन के निर्देश के बाद भी अभी तक हाइवे पुलिस चौकी का निर्माण नहीं हो सका है।


बिल्हौर में एक्सप्रेस वे का 18 किमी हिस्सा
एक्सप्रेस वे बिल्हौर में अरौल के पास बहरमपुर से शुरू होता है। यहां से रौगांव पुलिया तक 18 किमी एक्सप्रेस वे बिल्हौर क्षेत्र में पड़ता है। कानपुर से एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए अरौल से चढ़ना होगा। अरौल टोल प्लाजा है यहीं से लखनऊ और आगरा जाने के लिए चढ़ा-उतरा जा सकता है।


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 302 किमी. में ट्रैफिक संबंधी सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। यूपीडा द्वारा जो काम किए जा रहे हैं वह सड़क के आसपास या फिर अन्य प्रकार की सुविधाओं के लिए हो रहे हैं। जहां कहीं भी काम जारी है, वहां सावधानी वाले संकेतांक और कर्मियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अनिल कुमार पांडे, चीफ इंजीनियर, यूपीडा लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें