फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रता सूची में गड़बड़ी करने वाले कर्मी पर एफआईआर

Thu, 01 Sep 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौपाल में समीक्षा करते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी कृष्णकुमार गुप्ता ने मलासा ब्लाक के मांवर गांव में चौपाल लगाकर गांव के लोगों की फरियादें सुनी। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही। पूर्ति निरीक्षक को फटकार लगा फीडिंग वर्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। साथ ही ‘खुले में शौच मुक्त’ करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सफाई का ध्यान रखने से काफी हद तक बीमारियों से बचाव होता है। खुले में शौच से मक्खियां मल पर बैठकर अपने पंजों से बीमारियों के कीटाणु भोजन तक पहुंचा सकती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में कई पात्र परिवारों को नजरंदाज किया गया है।


पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर ने कहा कि फीडिंग वर्कर मनीष कुमार की लापरवाही से ऐसा हो सकता है। इतना सुनते ही सीडीओ ने पूर्ति निरीक्षक को फटकारा और फीडिंग वर्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन




काजी अनवारुल हक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर पर देर से आने का आरोप लगाया। सीडीओ ने बीएसए मोहम्मद अल्ताफ स्पष्टीकरण लेकर स्थानांतरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा, हैंडपंपों की स्थिति, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें