माती कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
डीएम कुमार रविकांत सिंह एवं एसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार को नामांकन स्थल एवं कलक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया। सुरक्षा के लिए व्यवस्था देखी। उन्होने कहा कि नामाकंन के दिन एक भी वाहन कलक्ट्रेट परिसर के आसपास नहीं पहुंच पाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ व्यवस्था दुरस्त रहे। ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी सक्त्रिस्य होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। तीसरे चरण के लिए 24 जनवरी को अधिसूचना, नाम निर्देशन के लिए अंतिम 30 जनवरी, नाम निर्देशन की जांच हेतु एक फ रवरी, नाम वापसी तीन फ रवरी, मतदान 19 फ रवरी को होगा और मतगणना 11 मार्च को कराई जाएगी।
उड़दस्ता, सर्विलांस टीम व्यय अनुवीक्षण टीम पूरी तरह से सक्रिय होकर अपने कार्यों को भलीभांति अंजाम दें। गठित टीमेें 24 घंटे, आठ-आठ घंटे की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करें। रिलीवर आने के बाद ही ड्यूटी को छोड़ेगे। इसके लिए उड़नदस्ता टीम के सभी सदस्य पूरी तरह से अपने क्षेत्रों में कार्य करें। इस मौके एसडीएम सदर जयनाथ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर, एडीएम वित एवं राज्य अमर पाल सिंह, एडीएम प्रशासन शिव शंकर गुप्ता के अलावा सभी उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।