कस्बा के निकट मालभाड़ा परियोजना के काम में लगे निजी कंपनी के इंजीनियर और नौ कर्मियों को बदमाशों ने बंधक बनाकर मारापीटा और उनके पास से चार मोबाइल व 50 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की।
थाना क्षेत्र स्थित अक्षयवट आश्रम के पास पूर्वी मालभाड़ा परियोजना में निजी कंपनी के डंपर व एनी मशीनों के चालक और इंजीनियर कैंप किए हुए हैं।
मंगलवार रात्रि 12 बजे डंपर चालक सोनू सिंह निवासी सिकरी व्यास उरई जालौन, राजाराम निवासी मकरेछा जालौन, रमेश निवासी टोला सोयम महोबा, माताप्रसाद निवासी मकरेछा उरई जालौन तथा इंजीनियर प्रेम सहगल निवासी अंबेडकरनगर व हरेंद्र निवासी टोला सोवय महोबा, अमर दीप निवासी कादीपुर मुजफ्फरनगर सो रहे थे।बदमाशों ने सभी के हाथपैर बांधकर नगदी और मोबाइल लूट लिए।
बदमाशों के जाने के बाद इंजीनियर व कर्मचारियों ने शोर मचाया। लोगों के चिल्लाने पर इलाकाई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी लोगों के हाथ पैर खोल घटना की जानकारी ली। बाद में वह पीड़ित इंजीनियर और कर्मचारी अक्षयवट आश्रम पहुंचे।
महंत के मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
कर्मियों ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन से अधिक बदमाश थे। दो के हाथों में तमंचे और अन्य के हाथों में हॉकी व डंडे थे। बदमाश उन सभी लोगों के पास 50 हजार रुपये तथा चार मोबाइल सहित छीन ले गए।
थानाध्यक्ष मंगलपुर जेपी यादव ने बताया कि सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर गए थे काफ ी खोजबीन के बाद भी वहां कोई नहीं मिला। प्राथमिक जांच में मामला मारपीट का लगता है, फिर भी तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।