फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ खंभों का तार काटकर ले गए चोर

Wed, 11 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर में बिजली तार चोरों ने क्षेत्र के नंदना और सिमौर गांवों के बीच गत सोमवार की रात आठ खंभों से तार काटकर चोरी कर लिया। तार कटिंग से अन्य पांच खंभे भी टूटकर गिर गए हैं।
विज्ञापन

अवर अभियंता की ओर से थाने में घटना की सूचना दी गई है। विद्युत उपकेंद्र स्योंढ़ारी के अवर अभियंता रतनचंद्र ने बताया कि बीती रात चोरों ने नंदना और सिमौर गांवों के बीच लाइन के आठ खंभों का तार काटकर चोरी कर लिया है।

पांच खंभे भी टूटकर जमीन पर गिर गए हैं। इस लाइन से संबद्ध सिमौर, सल्हौली, खेमपुर और कछवाहिनपुर गांवों के निवासियों ने बताया कि तार कटिंग से गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


किसानों रामप्रकाश, सुरेंद्र सिंह महेश और सतेंद्र सिंह ने बताया कि तार कटिंग और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो जाने से उन लोगों के निजी नलकूप बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


दीपावली के पर्व में उनके घरों में अंधेरा छाया है। रबी की फसलें बोने के लिए खेतों की पलेवा और सिंचाई का काम ठप हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें