फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों विकास खंड में शांतिपूर्ण मतदान

Fri, 04 Mar 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-फतेहपुर एमएलसी चुनाव के लिए तीनों विकास खंडों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। घाटमपुर में एक जबकि, पतारा और भीतरगांव विकास खंडों में दो-दो लोगों ने वोट नहीं डाले।  
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच मतदान की गति धीमी रही। जबकि, 11 से 01 बजे के बीच काफी तेजी दिखाई दी। मतदाता टुकड़ियों में पोलिंग बूथों पर पहुंचाए जाते रहे। गांवों से ग्राम प्रधानों और निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लग्जरी गाड़ियों में बैठाकर लाया जाता रहा है।

भीतरगांव और पतारा विकास खंडों में भी जिला स्तरीय अधिकारियों को व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया था। शाम 4 बजे मतदान संपन्न होने के बाद बक्से सील किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें