फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतारा में आठ, घाटमपुर में दो संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। सोमवार को सीएचसी घाटमपुर और पतारा क्षेत्र में कोरोना जांच के दौरान दस नए मरीज पाजिटिव मिले हैं। वहीं, कस्बा घाटमपुर के मोहल्ला हाफिजपुर और सजेती क्षेत्र के यमुना तटवर्ती भटपुरवा गांव में 96 लोगों के सीरो सर्वे के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पतारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के दुरौली गांव में कैंप लगाकर 150 जांचें की गईं, इनमें आठ लोग कोरोना पॉजिटिव आए। संक्रमितों में पुलिस चौकी पतारा का एक आरक्षी और उसकी पत्नी के अलावा सीएचसी में तैनात एक पर्यवेक्षक भी शामिल है। जिसके चलते सीएचसी को 48 घंटे के लिए बंद किया गया है। इधर, घाटमपुर सीएचसी के अधीक्षक डा.कैलाश चंद्रा ने बताया कि कुल 154 जांचें हुईं जिनमें दो लोग पॉजिटिव पाए गए। भीतरगांव सीएचसी में सोमवार को 25 जांचें हुईं इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें