फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक के चलते आधा घंटे खड़ी रही गरीब रथ

Sun, 08 Jan 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पटरी मरम्मत का काम चलने से झींझक में खड़ी गरीब रथ एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचौसी और फफूंद स्टेशन के बीच अप लाइन पर ब्लाक लिए जाने के कारण अप लाइन की गरीब रथ एक्सप्रेस 30 मिनट तक झींझक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों ने परेशानी महसूस होने पर हंगामा किया। ब्लाक खत्म होने के बाद गरीब रथ को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



कंचौसी और फफूंद स्टेशन के बीच अप लाइन पर ब्लाक लगाकर पटरी की मरम्मत का काम किया जा रहा था। रांची से आनंद विहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस को झींझक स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे खड़ा कर दिया गया। ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री प्लेटफार्म पर उतर कर हंगामा
करने लगे। इस पर वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें समझा कर शांत किया।


ब्लाक खत्म होते ही ट्रेन को तीन बजे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर सुजीत कुमार ने बताया कि कंचौसी व फफूंद स्टेशन के बीच काम चलने के कारण ब्लाक लिया गया था। इस पर 30 मिनट तक झींझक स्टेशन पर अप लाइन की गरीब रथ एक्सप्रेस खड़ी रही थी। ब्लाक खत्म होते ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें