फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के शक में ढाई क्विंटल खोया कराया नष्ट

Thu, 09 Mar 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खााख्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने अभियान चलाकर कई खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। टीम को देखकर दूधिए और खोया व्यापारी माल छोड़कर भाग खड़े हुए। वहीं टीम ने क्षेत्र में बेसन, दूध और खोया के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन



सरवनखेड़ा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर राधे बेसन के नाम से सील पैक 10 किलो की बेसन की 17 बोरियां पकड़ीं। यह कारोबार अच्छे लाल शाहू निवासी विश्व बैंक बर्रा काफ ी समय से कर रहे थे। सील बंद बेसन बेचने संबंधी किसी भी प्रकार का कोई लाइसेंस व अभिलेख नहीं पाया गया। इस पर टीम ने एक नमूना लेकर परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा। इसी तरह से बाबू सिंह यादव निवासी भगवंतपुरा के खोये का नमूना भरकर परीक्षण के लिए भेजा।  


वहीं, बारा टोल प्लाजा पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सघन अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान एक वैन में 10 डलियों में 50-50 किलो खोया लेकर उरई से कानपुर जा रहा था, उसे रोककर खोये का परीक्षण किया गया। इसमें दो डलियों में खोया सिलखिड़ी से निर्मित होने के संदेह पर 100 किलो खोया नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


वैन ड्राइवर अजय से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ है कि उरई निवासी सुमित यादव का खोया काफ ी समय से कानपुर नगर मंडी में बिक्री के लिए जाता है।  उक्त व्यक्ति के खिलाफ  न्यायालय में मिलावट का अभियोग पंजीकृत है तथा मिलावट के मामले में वह जेल भी जा चुका है। इसी वैन में दो ड्रमों में क्रीम भी थी।


 जांच टीम ने दो नमूने खोये और एक नमूना क्रीम का लेकर 100 किलो खोया नष्ट कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद पातेपुर लालपुर निवासी रामजी पुत्र अवधेश सवारी गाड़ी से चार डलियों में 150 क्विटल खोया लेकर कालपी जा रहा था, उसके खिलाफ  भी कार्रवाई करते हुए 60 किलो खोया नष्ट करा दिया गया। नमूना संकलित किया गया हेै। सीएफआई हेतेंद्र मोहन ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें