खेतों में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
सरवनखेड़ा कसबे के कटका गांव में गुरुवार की देरशाम गेहूं के खेतों में बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। जिससे तीन बीघा फसल राख हो गई। लिंक रोड से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो कटका गांव वाले दौड़े। अरहर के डालियों से पीटकर आग पर काबू पाया ।
गुरुवार की देर शाम कटका गांव निवासी शिव कुमार द्विवेदी पुत्र बलदेव प्रसाद द्विवेदी के खेतों में 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार टूट जाने से खेत में आग लग गई। इससे तीन बीघे पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं, कटका मार्ग से निकलने वाले राहगीरों की अचानक नजर आग पर पड़ी तो गांव की ओर जाकर शोर मचाना शुरु कर दिया।
शोर सुनकर गांव वाले आनन फानन खेतों की तरफ भाग खडे़ हुए। डंडा व अरहर की के पेड़ों की मदद से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे ग्रामप्रधान पति शैलेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी पामा व फ ायर को दी लेकिन पौन घंटे के बाद तक कोई नहीं पहुंचा ।