फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिले डाक्टर और कर्मचारी

Fri, 05 Feb 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर उपजिलाधिकारी कमलेशचंद्र बाजपेई ने गुरुवार को कसबा बरीपाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और लहुरीमऊ गांव के राजकीय हायर सेेकें डरी और जूनियर हाईस्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में डाक्टर तो स्कूलों में शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन


उनको नोटिस जारी करने के साथ वेतन काटने की भी संस्तुति की गई है। एसडीएम ने सुबह बरीपाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर प्रभारी डा.करन सिंह के साथ ही प्रयोगशाला सहायक रजनीश प्रताप और स्वास्थ्य निरीक्षक दिलीप कुमार गैरहाजिर मिले।

अस्पताल में पड़े बेडों के बिस्तर गंदे होने के साथ ही जगह-जगह गंदगी पड़ी मिली। संबंधित लोगों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही कार्रवाई के लिए सीएमओ  को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं सुबह 10.40 बजे लहुरीमऊ गांव के राजकीय हायर सेंकेडरी स्कूल में मारे गए छापे में कला शिक्षिका गमेश नंदिनी साहू चार दिनों से अनुपस्थित पाई गईं। जबकि, प्रीती दुबे (विज्ञान) और अनुराधा मिश्रा (संस्कृत) शिक्षिका भी मौके पर अनुपस्थित मिलीं।

उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। वहीं, लहुरीमऊ गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम वर्मा भी दो दिनों से बिना किसी प्रार्थनापत्र के अनुपस्थित मिलीं। यहां कुल 131 पंजीकृत छात्रों में सिर्फ 55 छात्र उपस्थित मिले। एबीएसए को शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें