फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे बंद रहा दिल्ली-हावड़ा अप रूट

Sun, 13 Nov 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैजूपुरवा गांव के सामने गाटर बदलने के चलते शनिवार को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की अप लाइन पर दो घंटे ट्रैक बंद रहा। इससे दो एक्सप्रेस ट्रेनों व एक मालगाड़ी स्टेशन पर फंसी रही। करीब दो घंटे बाद गाटर बदलने के बाद इस लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

बैजूपुरवा गांव के सामने गाटर बदलने के चलते दो घंटे तक अप लाइन का यातायात बंद कर दिया गया। गेट संख्या 91 पर गाटर बदलने के चलते अप लाइन का ट्रैक 12:50 से 14:50 के बीच ब्लाक कर दिया गया। इस दौरान अजीमाबाद एक्सप्रेस ट्रेन करीब पांच मिनट मैथा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

वहीं आनंदविहार एक्सप्रेस भाऊपुर व गोविंदपुरी स्टेशन के बीच खड़ी रही। वहीं एक मालगाड़ी अन्य स्टेशन पर खड़ी रही। एसएसई आरपी सिंह ने बताया कि गाटर बदलने का कार्य पूर्व नियोजित होता है। ट्रेनों के समय के देखते हुए गाटर बदलने के दौरान दो घण्टे का ब्लाक लगाया गया था। इसकी सूचना कानपुर सेंट्रल को दे दी गई थी। ट्रैक क्लीयर होने के आधे घंटे पहले फिर से सूचना दी गई। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें