फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के कार के आगे बैठी युवती, हंगामा

Wed, 07 Mar 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम की गाड़ी के आगे बैठी युवती और अधिकारियों के सामने हाथ जोड़े खड़ा उसका भाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को एक युवती ने घाटमपुर तहसील दिवस में पहुुंचे जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार की कार के आगे बैठकर हंगामा किया। युवती ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मां के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उधर, जांच पड़ताल हुई तो युवती चौकीदार की बहन निकली और उसने ही उसे ऐसा करने को कहा। मामले को सुनने के बाद अधिकारियों ने चौकीदार पर कार्रवाई की बात कही।  
विज्ञापन

  एक मार्च को घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव में हुए झगड़े के दौरान वृद्धा की मौत हुई थी। इसी मामले में मंगलवार को जब तहसील दिवस पर दोनों अधिकारी पहुंचे तो वृद्धा की बेटी जिलाधिकारी की कार के सामने बैठ गई। अधिकारियों की कार के आगे युवती को बैठे देखकर अधिकारी दौड़े और मामला जानने का प्रयास किया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रकरण के बारे में सीओ और कोतवाल से पूछा तो उन्होंने बताया कि खेतों में नलकूप लगवाने पर झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। इसमें एक पक्ष से वृद्धा की मौत हुई थी। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि दो आरोपियोें को जेल भेज दिया है। जबकि, अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी है।
इधर, अधिकारियों ने जब युवती के बारे में पता किया तो वह गांव के चौकीदार अमित संखवार की बहन निकली। जांच में पता चला कि चौकीदार ने ही पूर्व नियोजित योजना के तहत अपनी बहन और भाइयों को ऐसा करने को कहा। लेकिन, बहन के गाड़ी के आगे लेट जाने और अधिकारियों के बार-बार समझाने पर भी न मानने पर डीएम ने नाराजगी जताई और चौकीदार को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

 डीएम का रुख देख चौकीदार और उसका परिवार बैकफुट पर आ गया। सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि सलामतपुर गांव के चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें