हाइवे पर पलटी पड़ी इटावा डिपो की बस।
क्षेत्र के मंटोरा चौराहे के समीप देर शाम हाईवे पार पर घूम रहे सांड़ से कानपुर से इटावा जा रही रोडवेज बस टकरा गई। बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे बस में बैठे यात्री घायल हो गए। इससे एक यात्री गंभीर रूप घायल हो गया। आनन फ ानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, अन्य मामूली रूप से चुटहिल यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से इटावा भेज दिया गया। वहीं, सांड़ की मौके पर मौत हो गई।
सोमवार की देर शाम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां के पास मंटोरा चौराहे के पास सांड़ हाईवे पर घूम रहा था। तभी कानपुर से इटावा जा रही रोडवेज बस टकरा गई और हाईवे के किनारे बने डिवाइडर मे चढ़कर पलट गई। बस पलटने से उसमें बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ ायर ब्रिगेड को जानकारी दी। क्रेन व जेसीबी मौके पर पहुंची। क्रेन व जेसीबी द्वारा बस को सीधा कराया गया। वहीं बड़ी अनहोनी की आंशका के चलते फ ायर ब्रिगेड के आलाधिकारी भी मय टीम के दमकल सहित मौके पर पहुंच गए। बस में 28 यात्री बैठे थे। इसमें बिवाइन निवासी नसीम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक शिवेंद्र कुमार मौके से फ रार हो गया।
परिचालक केके तोमर को हल्की चोट आई है। वहीं दूसरी ओर, 27 यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बसों से इटावा के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद हाईवे में 30 मिनट तक जाम लगा रहा। गया। पुलिस की बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बस को हटवाया जा सका। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आना जाना शुरु हुआ।
इस संबंध में रनियां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से बस चालक फरार हो गया है। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।