बच्चे की मौत के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
डेरापुर थाना के गांव नंदपुर में बुधवार को खेलते समय एक बालक तालाब में गिर गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।
नंदपुर निवासी रहीश का दो वर्षीय बेटा ऋषभ बुधवार को घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर 12 बजे बाद खेलते-खेलते वह अचानक घर के निकट स्थित तालाब में गिर पड़ा। उस वक्त आसपास किसी के मौजूद न होने से उसके गिरने की भनर किसी को नहीं लगी।
काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की गई। दोपहर दो बजे मां चंदा देवी ने उसे पानी में उतराता हुआ देखा। आननफानन में बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चीखपुकार पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पाकर मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज कृष्णपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।