डीआईओएस की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाते प्रश्नपत्र।
- फोटो : अमर उजाला
16 मार्च से शुरू हो रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। रविवार को अकबरपुर इंटर कालेज के स्ट्रांग रूम से डीआईओएस की निगरानी में 141 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के साथ भेजे गए। इन परीक्षा केंद्रों में 15 संवेदनशील व नौ अति संवेदनशील केंद्र शामिल है।
रविवार को अकबरपुर इंटर कालेज इंटर के स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नप्रत्रों को डीआईओएस प्रेम प्रकाश मौर्य की निगरानी में जिले के 141 परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। प्रश्नपत्रों के बंडलों के ऊपर लगे रैपरों में लिखे सीरियल नंबर का मिलान व विषय की जांच करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र भेजे गए।
डीआईओएस ने बताया कि प्रश्नपत्र भेजने के बाद कापियों का भी वितरण शीघ्र किया जाएगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उडनदस्ते बनाए गए हैं। जिले के 141 परीक्षा केंद्रों में 15 संवेदनशील व नौ केंद्र अति संवेदनशील है। इन 24 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी।