मौसम में बदलाव से डायरिया और हीटस्ट्रोक्स के मरीजों की तादाद बढ़ने से जिला अस्पताल के वार्ड फुल हो गए हैं। भर्ती मरीजों में सर्वाधिक बच्चों की संख्या है।
दिन में धूप और शाम को मौसम की गिरावट से डायरिया, दस्त, उल्टी और बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल की ओपीडी फुल हैं।
शुक्रवार की दोपहर ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ एवं फिजीशियन के कमरों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमरचंद्रा ने बताया कि प्रति दिन लगभग सवा सौ बच्चे आ रहे हैं। इनमें डायरिया और दस्त के अधिक होते हैं।
बताया कि ऐसे मौसम में खास ऐतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, फिजीशियन डा. पंकज श्रीवास्तव मरीज देखते नजर आए। बताया कि रोजाना 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि, जिला अस्पताल के पैथालाजिस्ट भानुप्रताप सिंह ने बताया कि खून आदि जांच के करीब 250 से अधिक मरीज आ रहे हैं। बताया कि इधर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।