फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ फसलों के लिए घोषित हुआ लक्ष्य

Mon, 23 May 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ वर्ष 2016-17 के लिए शासन स्तर से जिले में धान, मक्का, ज्वार, बाजरा सहित अन्य फसलों के लिए लक्ष्य घोषित कर दिया गया है। खेतों में रबी फसल कटाई-मड़ाई के बाद अब किसान धान नर्सरी बुवाई की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


जून के पहले सप्ताह से धान नर्सरी की बुवाई होने लगती है। समय पर धान बुवाई के लिए जून माह में नर्सरी तैयार कर धान की पौध को खेतों में रोपण कर दिया जाता है। जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि शासन स्तर से खरीफ फसलों का लक्ष्य घोषित कर दिया गया है।

धान फसल की बुवाई के लिए नर्सरी तैयार करने का उपयुक्त समय जून के पहले सप्ताह से लेकर 15 जून तक का है। बीज फैलाने से पूर्व खेत को पानी से भर लें। खेत में पर्याप्त पानी भरने के बाद पर्याप्त नमी होने तक इंतजार करें। खेत की मिट्टी जब गीली हो जाए, तो धान बीज फैला दें। नर्सरी तैयार होने के बाद खेत को पानी से लबालब कर पौधों का रोपण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें