फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से सभासद व साथी की मौत

Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व पड़ी दुघर्टनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेरापुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर रमपुरा मोड़ के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसमे सवार औरैया के वार्ड नंबर सात के सभासद ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।  
विज्ञापन


औरैया के भदौरा क्योटरा राजेंद्र (45) अपने साथी सैनिक कालोनी तिलक नगर औरैया निवासी सभासद यशपाल (35) के साथ बाइक से माती कारागार मिलाई करने आए थे। लौटने के दौरान रमपुरा मोड़ पर सामने आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी  बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, घायल यशपाल करीब एक घंटे तक मौके पर पड़ा तड़पता रहा। मौके पर पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा, वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ग्रस्त दोनों वाहन हाईवे पर खड़े रहने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया। उसने पुलिस को अपना नाम अशोक निवासी भरौल सिरसागंज फिरोजाबाद बताया है। सभासद की मौत की जानकारी पर देर शाम औरैया से काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। एसओ विक्रम सिंह ने बताया चालक को हिरासत में लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



रमपुरा मोड़ के पास हाईवे पर हुई दुघर्टना के बाद घायल सभासद एक घंटे तक तड़पता रहा। इस बीच वाहनों की लाइन लग गई और तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने घायल को समय से उपचार कराने के लिए उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था नहीं की। राहगीर पुलिस को सूचना देकर आने का इंतजार करते रहे। जबकि, डेरापुर व मुगीसापुर पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। पास में ही स्थित कांधी चौकी के सिपाही पहुंचे तो वह एनएचआई की एंबुलेंस को सूचना देकर उसके आने का इंतजार करते रहे। तब तक गंभीर रुप से घायल सभासद का रक्तस्राव होता हो रहा। एंबुलेंस आने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां शरुआती उपचार में ही उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों के मुताबिक अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

मुंगीसापुर। हाईवे पर अवैध कट व गलत दिशा से वाहनों के चलने पर रोक नहीं लग पा रही है। जबकि हाईवे पर यूपी 100 पुलिस व चौकी पुलिस गश्त करती रहती है। नियमित वाहन चेकिंग भी होती है फिर भी गलत दिशा से चलने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इससे वाहन चालकों की मनमानी पर लगाम नही लग पा रही है। रमपुरा मोड़ के पास हुई घटना में डीसीएम चालक गलत दिशा से जा रहा था और उसने बाइक को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने डीसीएम चालक पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें