फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Wed, 26 Oct 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दाह संस्कार रोकने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रसधान गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार नहीं करने दिया। देर रात तक पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन



कदौरा-जालौन के बागी निवासी राम नारायण कोरी ने बताया कि उसने पुत्री पूनम (20) का विवाह डेढ़ साल पहले रसधान निवासी मगन लाल के पुत्र राहुल से किया था। पुत्री ने सात महीने पहले पुत्र विशाल को जन्म दिया। मंगलवार को सवेरे उसे फोन से पूनम की मौत होने की जानकारी दी गई। परिजनों के साथ रसधान आने पर पुत्री का शव जिला अस्पताल में होने की जानकारी मिली।


पूनम के गले पर रस्सी के निशान देखकर उसकी हत्या किये जाने की आशंका हुई। इस पर पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रोकने पर पूनम के ससुराल वाले शव को गांव के बाहर ले जाकर दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। ग्रामीणों की मदद से शव को चिता से उतरवाया गया।
विज्ञापन



बुधवार को सवेरे तक रिश्तेदारों के आने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दाह संस्कार कराया जाएगा। थाना इंचार्ज विकास राय ने कहा है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें