पुलिस चौकी साढ़ के चतुरीखेड़ा गांव के पास स्थित पांडु नदी पुल के पास करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। चौकी प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि उसके शरीर पर सलवार-कुर्ता है और उसके गले में पड़े धागे में तीन चाभियां बंधीं हैं। जबकि बाएं हाथ में प्लास्टिक की तीन-तीन चूड़ियां हैं।
बताया कि उसके पैरों में चप्पलें भी नहीं हैं। पुलिस मौके पर जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।