फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकेतिक हड़ताल पर रहे डीसीबी कर्मचारी

Sat, 26 Nov 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीसीबी में लगा ताला, टंगा हड़ताल का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक में प्रतिबंधित 1,000 और 500 रुपये के नोट जमा करने पर पाबंदी के विरोध में कर्मचारी शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। शनिवार और रविवार के अवकाश में भी बैंक बंद रहेंगे।  
विज्ञापन
 
जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि यह बैंक किसानों से सीधे जुड़ी है। सहकारी समितियों से जो किसान खाद, बीज खरीदते हैं, उनकी रकम इस बैंक में जमा की जाती है और उससे ही खाद, बीज मंगाये जाते हैं।

जिला सहकारी बैंकों में पुराने नोट जमा करने पर पाबंदी से समितियों के कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। ऐसे में किसानों के लिए खाद, बीज का संकट भी गहराने के आसार बने हैं। वहीं ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पीएस पांडेय ने बताया कि उनकी शाखा से क्षेत्र के करीब 25,000 खाता धारक जुड़े हैं। पर्याप्त कैश न मिलने से खाताधारकों को दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें