फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिकर बहू की मौत

Sat, 17 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सास से झगड़े के बाद बहू ने कुएं में गिरकर मर गई। मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हंगामा काटा। हालांकि बाद में मृतका के पिता ने कुएं में पैर फिसलने पर हुई मौत की फौरी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के गांव नुनारी बहादुरपुर निवासी अनिल कश्यप पत्नी उर्मिला, मां सियादुलारी व दो बच्चों के साथ रहता है। गुरुवार शाम सास सिया दुलारी व बहू उर्मिला के बीच राशन को लेकर कुछ वाद विवाद हुआ, जो उर्मिला(38) को खराब लग गई। वह देर शाम घर से निकली और पीछे खेतों में बने कुएं तक गई।

कुछ देर बाद उर्मिला के कुएं पड़े होने की बात पता चलने पर पति अनिल ने कुएं में छलांग लगा दी। भाई गेंदन लाल, रामकुमार ग्रामीणों के साथ पहुंचे और उर्मिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



इधर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। बुजुर्गों के समझाने और बच्चों के भविष्य को देखते हुए चुप हो गए। मृतका के पिता श्रवण कुमार निवासी पूरा कला, सहायल औरेया ने पुलिस को फौरी सूचना देते हुए बताया कि उसकी पुत्री उर्मिला बीती रात खेत में शौच के लिए गई थी। पैर फिसल जाने से कुएं में गिर पड़ी। हालांकि उर्मिला की मौत को लेकर गांव में चर्चा रही। वहीं मृतका के दो बच्चों रेनू व नीरज का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें