फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके से सिलेंडर फटा, महिला की मौत

Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पिहानी मजबूत नगर गांव में रविवार की भोर में चाय बनाने के दौरान अचानक छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई। महिला जब तक आग पर काबू करती, सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया।

क्षेत्र के पिहानी मजबूत नगर गांव में महादेवी राठौर अपनी पत्नी मीना देवी (45) के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त दंपति गांव में अकेले खेतीबाड़ी कर जीवनयापन करते थे। रविवार की भोर पहर 5 बजे दंपति रोज की तरह सोकर उठे और दिनचर्या में लग गए।
विज्ञापन


मीना घर में रखे छोटे गैस सिलेंडर से चाय बनाने लगीं। इसी दौरान एकाएक सिलेंडर में आग लग गई। मीना देवी आग बुझाने के लिए चिल्लाई भी, लेकिन सुबह का समय होने के कारण बचाव के लिए कोई मौके पर नहीं पहुंच सका। पत्नी के चिल्लाने पर खेतों की ओर से महादेव घर की ओर पहुंचे। इस बीच सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन


धमाके से घर की छत ढह गई, और आसपास के सामान में आग लग गई। महादेव राठौर ने कड़ी मशक्कत से मीना को बाहर निकाला। धमाके की आवाज सुनकर जागे ग्रामीणों ने घायल दंपति को सीएचसी बिल्हौर भेजा। जहां डाक्टरों ने मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान शब्द स्वरूप ने बताया कि दंपति अकेले ही रहते थे। दुर्घटना से गंाव के लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें