फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मवेशी जाने पर मारपीट, लहराए असलहे

Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत में मवेशी घुसने पर रविवार को डेरापुर क्षेत्र के नंदपुर गांव में पड़ोसी गांव जीरेपुर के ग्राम प्रधान व उसके परिवारी जनों ने जमकर मारपीट की, दबाव बनाने के लिए असलहे लहराए। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 नंदपुर गांव के दीपक कश्यप ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे मवेशी चराने  निकला था। गांव के पास में ही पड़ोसी गांव के जीरेपुर के ग्राम प्रधान विक्रांत पाठक के खेत हैं। उनके खेत में एक गाय घुस गई। 

वहां मौजूद प्रधान के चाचा पुत्तन पाठक खुरपी से उस पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने प्रधान समेत अपने परिवारी जनों को बुला लिया। उक्त लोग लाठी-डंडा व बंदूक आदि लेकर पहुंचे और जमकर मारपीट की। लोगों को धमकाने के लिए असलहे लहराए गए। उक्त लोगों की पिटाई में नंदपुर गांव के दीपक, सोनेलाल, सोनू उसकी पत्नी व पप्पू पाल समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर मौके से खिसक लिए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। एसओ विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रधान समेत चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है असलहा लेकर पहुंचने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें