फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या मामले में तीन आरोपी और गए जेल

Tue, 16 May 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
रूरा। रूरा के भंवरपुर गांव में एक किसान की हत्या के मामले में जहां रविवार को  पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया था। वहीं सोमवार को मुख्य आरोपी की पत्नी, पुत्री व एक अन्य सहयोगी को भी  सुबह गांव से ही धर दबोचा। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


भंवरपुर गांव में बीते दिनों जमीन के विवाद में किसान राजाराम पाल की हत्या कर दी गई थी।  मामले में पुलिस ने जहां सोमवार को मुख्य आरोपी रूप सिंह, हनुमान कुशवाहा, धनंजय उर्फ  छुन्ना व बदलू कुशवाहा को जेल भेज दिया था।

वहीं तीन अन्य आरोपी इमरती पत्नी रूप सिंह, पूजा पुत्री रूप सिंह व रोहन उर्फ  नन्हें पुत्र गौरी शंकर फ रार चल रहे थे। जिन्हें थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर भंवरपुर गांव से धर दबोचा। गिरफ्तार करके थाने लाई। यहां पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बीएस पोनिया ने बताया कि किसान की हत्या के मामले में सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें