फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 29 Sep 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त दुष्कर्म का आरोपी आशीष। - फोटो : amrujala
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र में शौच कर घर लौट रही किशोरी (15) को खेत में खींचकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। किशोरी ने परिजनों को आप-बीती बताई।  परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। गुरुवार की भोर में उनकी बेटी शौच के लिए खेत गई थी। वहां से लौटते वक्त गांव का ही आशीष उसे धान के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने बचाव में शोर मचाया तो आशीष ने हाथ से मुंह दबा दिया। इंस्पेक्टर राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें