फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Fri, 29 Sep 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
पिकप के नीचे दबी बाइक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
घाटमपुर।
विज्ञापन


पुलिस चौकी रेउना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एक अन्य हादसे में बरीपाल रेलवे स्टेशन के पास पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए।

गत बुधवार देरशाम थाना गजनेर (कानपुर देहात) के गांव हिम्मापुरवा निवासी विपुल (25) पुत्र रमेश बाइक से रेउना कस्बे की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव बारा-दौलतपुर (घाटमपुर) निवासी लवकुश (24) पुत्र स्व.रामचंद्र अपने रिश्तेदार अनूप कुमार (25) पुत्र भूरा निवासी गांव बिबियापुर थाना मूसानगर (कानपुर देहात) के साथ दूसरी बाइक से आ रहा था।
विज्ञापन


बारादौलतपुर और मवई-माधौ गांवों के बीच मोड़ पर बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट न लगाए होने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को देररात सीएचसी घाटमपुर लाया गया।

जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने मृत अनूप को घोषित कर दिया। बताया गया है कि अनूप बाइक चला रहा था। गंभीर रूप से घायल लवकुश और विपुल को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचकर लवकुश की मौत हो गई। जबकि, विपुल का इलाज जारी है। रेउना चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

इधर, गुरुवार की दोपहर कस्बा बरीपाल (सजेती) रेलवे स्टेशन के पास पिकप ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बाइक पिकप के नीचे दब गई। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एक वाहन में लादकर जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचा दिया।
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों के नाम-पते नहीं मालूम हो पाए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। इधर, सजेती थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंंह ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें