खंड विकास अधिकारी (चौबेपुर) कृपाराम राजपूत से ब्लाक प्रमुख द्वारा की गई अभद्रता और मारपीट की घटना के विरोध में गुरुवार को घाटमपुर, पतारा और भीतरगांव विकास खंडों में कर्मचारियों ने काम बंद रखा।
कर्मचारी अघोषित अवकाश पर चले गए। खंड विकास अधिकारी (घाटमपुर) पीसी राम ने बताया कि चौबेपुर के बीडीओ के साथ हुई घटना निंदनीय है।
बताया कि घटना के विरोध में कर्मचारियों ने अघोषित काम बंद रखने का निर्णय किया है। बताया कि जब तक घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती कर्मचारी आंदोलन जारी रखेंगे।
खंड विकास कार्यालयों में अघोषित अवकाश घोषित किए जाने से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ही ब्लाक में काम से आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।