फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर जेवर-नगदी समेत चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। रविवार की देररात चोरों ने एक घर में घुसकर जेवर-नगदी समेत करीब चार लाख रुपये से अधिक का सामान पार कर दिया। चोरों का कारनामा मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया है। पुलिस में घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के पुरानी बाजार निवासी शारुन निशां ने बताया कि उसके यहां बेटी की शादी है। जिसके चलते सामान खरीदने और अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए घर पर एक लाख आठ हजार रुपये नगद रखे थे। जबकि, तीन लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के नए-पुराने जेवरात भी बक्से में रखे थे। देररात करीब एक बजे के आसपास घर में घुसे चोर सोने की झुमकी, गले का हार, दो अंगूठी जेंट्स, मनचली और 2 अंगूठी लेडीज समेत अन्य जेवर उठा ले गए। सोमवार की सुबह घर पर चोरी होने की जानकारी हुई। इधर, चोरी की घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरों की संख्या चार है इनमें तीन मुंह बांधे हुए हैं जबकि, एक का मुंह खुला हुआ है। शारुन निशां ने एक को पहचान भी लिया है। कस्बा चौकी के दरोगा उमा सिंह ने बताया कि घटना की जांच और चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें