फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली पुलिस ने आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनके कब्जे से एटीएम कार्ड, मोबाइल और नगदी भी बरामद की गई है। आरोपियों ने मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 18,050 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी।
विज्ञापन

कोतवाल सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रेउना पुलिस चौकी क्षेत्र के मछैला गांव निवासी तीन युवकों वरुण संखवार, प्रदुम्न संखवार और अंकित संखवार ने 18 अगस्त को ग्राम सिद्धीपुर जिला जौनपुर निवासी दुर्गाप्रसाद गौड़ को फोन करके खुद को मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़ा कर्मचारी बताकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद आवास दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर एक खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करवाए। जबकि, दूसरी बार प्रोसिंग फीस के नाम पर 16,500 और रुपये और जमा करवाए। इसके बाद फोन स्विच कर लिए। ठगी का शिकार होने वाले दुर्गाप्रसाद गौड़ ने जौनपुर में इसका मुकदमा दर्ज कराया था।
जांच में संबंधित फोन की लोकेशन घाटमपुर थानाक्षेत्र के रेउना इलाके में मिली, और पुलिस ने सोमवार की शाम तीनों युवकों को धर दबोचा। पकड़े जाने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दुर्गाप्रसाद से खाते में पैसा मंगवाने के बाद एटीएम से 18 हजार रुपये निकाल भी लिए थे। बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और 3800 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

लूट का आरोपी भी हत्थे चढ़ा
बीते 19 अगस्त को पुलिस चौकी नंदना के पाराराइब गांव स्थित देसी शराब ठेका के बाहर एक युवक से 1300 रुपये और आधार कार्ड छीनकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। नंदना चौकी इंचार्ज शरदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी राकेश कुशवाहा निवासी पाराराइब (घाटमपुर) ने शराब ठेका के सेल्समैन रितिक के साथ लूट की थी। उसके हाथ में दांत से काटकर भाग निकला था। जिसका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें