फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़ में दो पक्षों के बीच मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। थाना साढ़ के एक गांव में सोमवार रात दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। झगड़े में दोनों पक्ष के दस लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। एक पक्ष का आरोप है कि फायरिंग भी की गई लेकिन, पुलिस ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने मायके आई एक युवती के साथ रास्ते में छेड़खानी कर दी। इसी को लेकर विवाद हुआ। वहीं, दूसरे पक्ष ने बताया कि युवती का चाचा रात में जबरन दुकान खुलवाकर पान मसाला देने की मांग कर रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई।
झगड़े में दोनों पक्ष के दस लोग घायल हुए। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें